जाकिर नाइकको मालदीव ने नहीं दी एंट्री

By: Dec 15th, 2019 12:04 am

नई दिल्ली। विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक ने मालदीव जाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पाई थी। मालदीव सरकार ने उसे अपने देश में आने की इजाजत नहीं दी थी। मालदीव संसद के स्पीकर एम नशीद ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 2009 में हमने उन्हें (जाकिर नाइक) आने की इजाजत दी थी उस वक्त उन्हें लेकर कोई विवाद नहीं था। हाल ही उसने फिर वीजा लेने की कोशिश की थी, लेकिन सरकार ने उन्हें एंट्री देने से मना कर दिया। हम उन उपदेशकों को पंसद करते हैं जो अच्छा इस्लाम सिखाते हैं, लेकिन अगर आप नफरत फैलाते हैं तो हम इसे इजाजत नहीं दे सकते। बता दें ढाका के होली आर्टिसन बेकरी में जुलाई, 2016 में हुए आतंकी हमले में जाकिर नाइक का नाम आने के बाद आतंक से जुड़े गंभीर आरोपों के सिलसिले में उसे भारत में वांटेड घोषित किया गया था। नाइक एक भगोड़ा है और उसने मलेशिया में शरण ली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App