ज्ञानलोक

By: Dec 26th, 2019 12:06 am
  1. वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे पुराने जीवाश्म जंगल के अवशेष किस देश में खोजे हैं?

(क) ब्राजील

(ख) यूएसए

(ग) भारत

(घ) चीन

  1. विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया ?

(क) 1992

(ख) 1993

(ग) 1994

(घ) 1995

  1. जलबंधक निम्न में से किस बीमारी का अंतिम चरण है ?

(क) डिप्थीरिया

(ख) निमोनिया

(ग) टेटनस

(घ) उपदंश

  1. संविधान द्वारा कितनी भाषाओं को मान्यता

प्राप्त है?

(क) 20

(ख) 22

(ग) 18

(घ) 28

  1. अंतरररष्ट्रय मानक के अनुसार, मैराथन दौड़ की दूरी कितनी है ?

(क) 26 मील 385 गज

(ख) 26 मील

(ग) 36 मील 500 गज

(घ) 22 मील

उत्तर 1 ख  2  घ 3 ग 4 ख  5 क

1.70 करोड़ फोन नंबर से अकाउंट मैच, प्राइवेट डाटा लीक होने का डर

सुरक्षा के लिहाज से ट्विटर के लिए यह साल भी संतोषजनक नहीं रहा। एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शोधकर्ता ने दावा किया है कि उसने 1.70 करोड़ फोन नंबर से यूजर अकाउंट को मैच किया, इसमें कई हाई प्रोफाइल नेता और आधिकारियों की प्रोफाइल शामिल थीं। उन्होंने बताया कि यह बग सिर्फ ट्विटर की एंड्रॉयड ऐप तक ही सीमित है। इस बग के कारण फोन नंबर ऐप में अपलोड करने से यूजर की नॉन पब्लिक जानकारियां देखी जा सकती हैं। सिक्योरिटी रिसर्चर इब्राहिम बालिक ने बताया कि ट्विटर के कांटैक्ट अपलोड फीचर के जरिए जनरेटेड फोन नंबर की पूरी लिस्ट अपलोड करना मुमकिन है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि अगर आप फोन नंबर को अपलोड करेंगे तो बदले में यह यूजर की सारी जानकारी प्राप्त कर लेता है।

नई नियुक्ति

कुमार संजय कृष्णा असम के नए मुख्य सचिव नियुक्त

गुवाहाटी – असम सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी कुमार संजय कृष्ण को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि गृह, राजनीतिक एवं आपदा प्रबंधन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे 1985 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा राज्य के मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव आलोक कुमार के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद कृष्ण पदभार संभालेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App