ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Dec 7th, 2019 12:05 am

क्या मेरा विवाह पसंदीदा होगा या तय किया होगा?

                                        -शिक्षा, मंडी

आपके पसंदीदा विवाह के संकेत कम बनते हैं। विवाह होने की संभावनाएं 2020 और 2022 के मध्य बन रही हैं। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए यलो सफ्फायर और मोती पहनें।

किस क्षेत्र में कार्य करना मेरे लिए ठीक रहेगा? 

                                      -ऋतु, सोलन

फैशन डिजाइनिंग, कम्प्यूटर, जन संचार और वकालत से संबंधित क्षेत्र में कार्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिणामों में शीघ्र्रता के लिए नक्षत्र माणक और सफेद जिरकन पहनें।

कौन सा रत्न पहनना मेरे लिए उचित रहेगा?

                                     – सुमन, शिमला

आपकी कुंडली में विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है और आपका वहां स्थायी निवास भी होगा। आप अपने जीवन में सही मुकाम पाएंगे। यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

मुझे अच्छी नौकरी कब मिलेगी?         

                                                   – विकास, ऊना

समय अभी संतोषजनक नहीं है, इसके बावजूद 16 सितंबर, 2020 के बाद परिस्थितियां बदलेंगी। बेहतर परिणामों के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मुझे संतान प्राप्ति कब होगी?         

                        – रचना, शिमला

आपकी कुंडली में संतान प्राप्ति की संभावनाएं तो बनती हैं, लेकिन इसके संकेत 2021 और 2022 के  मध्य बन रहे हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App