ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Dec 14th, 2019 12:05 am

भविष्य में मेरा करियर कैसा होगा?

                                        -रोहित, शिमला

भविष्य में आपका करियर बहुत अच्छा होगा। समय अभी संतोषजनक नहीं है इसलिए आपको कुछ संघर्ष करना पड़ेगा, इसके बावजूद करियर की सही दिशा 2021 और 2022 के मध्य बनेंगी। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए यलो सफ्फायर और मोती पहनें।

किस क्षेत्र में कार्य करना मेरे लिए ठीक रहेगा? 

                                      -अमन, नाहन

शौक्षिक, होटल मैनेजमेंट, कम्प्यूटर, जन संचार और वकालत से संबंधित क्षेत्र में कार्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिणामों में शीघ्र्रता के लिए नक्षत्र माणक और सफेद जिरकन पहनें।

मेरा विवाह कब होगा?

                                     – गीता, हमीरपुर

आपके विवाह की संभावनाएं 24 और 30 की उम्र में बन रही है, इसके बावजूद विवाह के संकेत 2021 और 2022 के मध्य बन रहे हैं। सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

मुझे अच्छी नौकरी कब मिलेगी?         

                                                       -राहुल, ऊना

समय अभी संतोषजनक नहीं है, इसके बावजूद 16 सितंबर, 2021 के बाद परिस्थितियां बदलेंगी। बेहतर परिणामों के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मुझे संतान प्राप्ति कब होगी?         

                        – मोनिका, कांगड़ा

आपकी कुंडली में संतान प्राप्ति की संभावनाएं तो बनती हैं, लेकिन इसके संकेत 2020 और 2022 के  मध्य बन रहे हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App