दंतेवाड़ा के जंगल से दो नक्सली गिरफ्तार

By: Dec 18th, 2019 1:23 pm

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में चिकपाल जंगलपारा क्षेत्र से दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार कल गिरफ्तार नक्सली सुखराम पोडियम एलजीएस सदस्य बताया जा रहा है, वहीं दूसरा गिरफ्तार नक्सली सुकलू पोडियम जनताना सरकार का अध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दोनों गिरफ्तार नक्सलियों पर सड़क काटने, जवानों पर हमला करने, नक्सलियों के गांव में आने पर मीटिंग के लिए लोगों को एकत्र करने के आरोप हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App