दरवाज़ा तोड़ छह मवेशी खा गया तेंदुआ।

By: Dec 24th, 2019 1:27 pm
नौहराधार के तहत देवामानल पंचायत के चूणु गांव में तेंदुए ने 5 बकरों व एक खड़डू को अपना शिकार बना लिया। इसके अलावा दो अन्य को घायल किया गया है। ओवरे में 8 पशु बंधे थे, जिसमें से छह को तेंदुए ने शिकार बनाया दो अंदर घायल अवस्था मे मिले। तीन बकरों का कोई पता नहीं लगा कि तेंदुए उन्हें कहां ले गया। जब सुबह पीड़ित परिवार ने ओवरे में दरवाजा टूटा व बकरों को मरा देखा, तो उनके होश उड़ गए। गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया हैं। यशपाल ने जनवरी में होने वाले पोष पर्व के लिए बकरों की जोड़ियां बेचने के लिए रखी थी, मगर तेंदुए ने कुछ नहीं छोड़ा। 
 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App