धोनी की टीवी सीरीज, सुनाएंगे सैनिकों की कहानी

By: Dec 10th, 2019 12:06 am

मुंबई – पूर्व भारतीय कप्तान धोनी जल्द ही एक सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसमें वह सेना के पुरस्कृत अधिकारियों की कहानियां सुनाएंगे। स्टूडियोनेक्सट जल्द ही धोनी के सहयोग से एक टीवी सीरीज लाने जा रहा है, जिसमें वह सेना के अधिकारियों की कहानी सुनाते दिखेंगे। धोनी खुद आर्मी टेरिटोरियल में पैराशूट रेजिमेंट में एक लेफ्निंट कर्नल हैं। धोनी अपने शो में बहादुर परमवीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार विजेताओं की कहानियां सुनाएंगे। शो में सेना के अधिकारियों की कहानियां और विशेष सामग्री होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App