नहीं रहे पूर्व विधायक गंधर्व सिंह

By: Dec 9th, 2019 12:54 pm

चंबा। बनीखेत विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे गंधर्व सिंह का आज सुबह निधन हो गया। 87 वर्षीय गंधर्व सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उन्होंने संधारा स्थित अपने आवास पर सोमवार सुबह आखिरी सांस ली। गंधर्व सिंह ने वर्ष 1990 में बनीखेत विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़कर कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी को पराजित किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App