नागरिकता कानून: असम में सुधर रहे हालात, डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में ढील, इंटरनेट सेवा भी बहाल

By: Dec 17th, 2019 11:11 am

नागरिकता कानून: असम में प्रदर्शन के दौरान 5 की मौतनागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ असम में जारी हिंसा और तनावपूर्ण हालात के सामान्य होने का दावा करते हुए राज्य सरकार ने कर्फ्यू को हटाने का फैसला किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के बाद बंद की गई ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं को मंगलवार सुबह बहाल कर दिया गया। डिब्रूगढ़ में आज सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है।मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून पर जारी उग्र विरोध प्रदर्शन की वजह से पूर्वोत्तर के राज्यों में अस्थिरता बनी हुई है। सैन्यबल की तैनाती के साथ कई संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगा है।

हिंसा में अब तक 5 की मौत, 85 अरेस्ट
वहीं असम के मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने भी मंगलवार से असम के हर हिस्से से कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिए जाने की सूचना दी। रात में भी कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्टिविटी सेवाएं सुबह बहाल कर दी गईं। असम सरकार ने राज्य में शांति बहाली के बाद कर्फ्यू हटाने का फैसला किया गया। हिंसक घटनाओं के सिलसिले में अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं प्रदर्शन के दौरान 5 लोगों की मौत भी हो गई है।

असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत का कहना है कि राज्य में फिलहाल हालात काबू में हैं और उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा। गुवाहाटी में लगातार तीन दिन कर्फ्यू में ढील देने के बाद लोग जरूरी कामकाज के लिए बाहर निकले। वहीं, मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि राज्य के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए वह समर्पित हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App