नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ दंगल, लखनऊ हिंसा में 150 गिरफ्तार, कल बिहार बंद का ऐलान

By: Dec 20th, 2019 10:54 am

लखनऊ में जमकर ह‍िंसा, आगजनीनागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है और अब इसने हिंसक रूप भी ले लिया है. दिल्ली से लेकर मुंबई और लखनऊ से लेकर बेंगलुरु तक प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं. गुरुवार को इसी प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में एक और मंगलौर में 2 की मौत हो गई. अब आज एक बार फिर देश के कई हिस्सों में CAA के खिलाफ प्रदर्शन की उम्मीद है.

लखनऊ हिंसा पर यूपी पुलिस का एक्शन

गुरुवार को लखनऊ में हुई हिंसा में पुलिस ने कार्रवाई की है, अभी तक 150 को गिरफ्तार किया गया है जबकि 19 FIR दर्ज की गई हैं. उत्तर प्रदेश के संभल में भी 17 ज्ञात, 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर किया गया है, यहां 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है.1.    गाजियाबाद2.    लखनऊ 3.    संभल4.    अलीगढ़ 5.    मेरठ 6.    सहारनपुर 7.    बरेली 8.    आगरा 9.    पीलीभीत 10.    प्रयागराज 11.    मऊ 12.    आजमगढ़13.    फिरोजाबाद 14. हमीरपुर
 
तेजस्वी यादव का बिहार बंद का ऐलान

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 21 दिसंबर को बिहार बंद करेगी. ये विरोध नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ है.
 
 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App