पहले ज़हर निगला और फिर तेल छिड़ककर सुनार ने दे दी जान।*

By: Dec 3rd, 2019 1:37 pm
गगरेट थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति गगरेट में सुनार की दुकान करता था। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने आत्महत्या करने के लिए पहले जहर निगला। वहीं, इसके बाद स्वयं ही मिट्टी का तेल डालकर अपने आप को आग लगा ली, जिससे यह व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। आग की चपेट में आने के बाद गंभीर हाल में इसे उपचार के लिए गगरेट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रैफर कर दिया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कहा कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App