पहाड़ी लघु चित्रकला में प्रिया ने मारी बाजी

By: Dec 29th, 2019 12:01 am

शिमला  – हिमाचल राज्य संग्रहालय शिमला के तहत आयोजित अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को कुमुद सिंह निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में देश भर से 99 कलाकारों की 120 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न विधाओं के लिए कलाकारों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। पेंटिंग में प्रथम पुरस्कार जसप्रीत सिंह चंडीगढ़, द्वितीय पुरस्कार जमुना गुरंग नेपाल, तृतीय पुरस्कार पूरन थापा शिमला, ड्राइंग एंड ग्राफिक्स में प्रथम पुरस्कार सुप्रिया सिंह छत्तीसगढ़, द्वितीय पुरस्कार अतुल शर्मा सोलन, तृतीय पुरस्कार ऋषि राज तोमर चंडीगढ़, मूर्तिकला में प्रथम पुरस्कार कुलदीप चंडीगढ़, द्वितीय पुरस्कार साहिल चंडीगढ़, तृतीय पुरस्कार हरिदर कौर हरियाणा, पहाड़ी लघु चित्रकला में प्रिया शिमला ने प्रथम पुरस्कार पाया है। इसके अतिरिक्त निर्णायक मंडल द्वारा नोरबू वागयाल चंडीगढ़, पम्पा गौतम बरेली  की कलाकृतियों को ज्यूरी पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। इस अवसर पर राज्य संग्रहालय अध्यक्ष डा. हरि चौहान, पंजीकरण अधिकारी सुरेश कुमार व वरिष्ठ कलाकार व प्रतिभागी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App