पांगी में रोप-वे से संवरेगा पर्यटन

By: Dec 23rd, 2019 12:20 am

चंबा-विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा है कि भाजपा सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विशेषकर चंबा जिला में रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर भी योजनाएं धरातल पर लागू की जा रही हैं। हंसराज ने कहा कि पांगी घाटी के लिए 650 करोड़ की लागत से बनने वाले रोप-वे से जिले में पर्यटन को पंख लगेंगे। जिला के गांव-गांव को सड़क सुविधा प्रदान कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश देशभर में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है। वह रविवार को मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 27 दिसंबर को राज्य की राजधानी शिमला में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नद्दा, केंद्गीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और जिलों, मंडलों, मोर्चों से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शिमला में एकत्रित होंगे। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता संभालने पर करोड़ों का ऋण विरासत में मिला था। कांग्रेस नेताओं ने अपने कार्यकाल के दौरान विदेश घूमने में ही करोड़ों रुपए खर्च कर दिए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्ग मोदी के सहयोग से प्रदेश ऋण मुक्त होने की राह पर अग्रसर है। धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर मीट में 92,000 करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं, जिससे द्गदेश के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। हंसराज ने कहा कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ने उन पर जो आरोप जड़े हैं वे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। सत्य तो यह है कि पूर्व विधायक व उनके पिता ने दशकों तक चुराह में राज किया है, लेकिन उन्होंने केवल जनता को ठगने और लूटने का ही काम किया है। हंसराज ने कहा कि यदि उनके परिवार के सदस्य पिता, माता, पत्नी व बच्चों में से यदि कोई भी सदस्य ठेकेदारी करता होगा तो वे तत्काल ही राजनीति छोड़ देंगे। चुराह में केवल भाजपा सरकार ने ही विकास किया है। भाजपा राज में बनाई गई सड़कों को कांग्रेस सरकार एक ईंच भी आगे नहीं बढ़ा पाई है। अब भाजपा सरकार ही सड़कों का विस्तार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल प्रदेश की भोली-भाली जनता को प्रताडि़त ही किया है। उन्होंने चुराह विस क्षेत्र के नुकसान के लिए पूर्ण रूप से कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष योगराज शर्मा, सदर विधायक पवन नैयर व पुनीत बख्शी भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App