पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं पर सजी मीडिया कार्यशाला

By: Dec 18th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश में पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं और जैव विविधता के महत्त्व को प्रकाशित करने के लिए मंगलवार को वन विभाग अैर प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवा परियोजना द्वारा संयुक्त रूप से  एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला  का उद्देश्य हिमाचल में वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवा दृष्टिकोण के एकीकरण पर रिर्पोटिंग के महत्त्व के प्रति मीडिया संवाददाताओं को संवेदनशील बनाना था। हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी परियोजना भारत के राष्ट्रीय मिशन, ग्रीन इंडिया मिशन और जलवायु परिवर्तन के दि नेशनल मिशन फॉर हिमालयन ईको सिस्टम पर आधारित परियोजना है। हिमाचल प्रदेश वन विभाग के सहयोग से इस परियोजना के अंतर्गत नई वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के माध्यम से इस परियोजना के कार्य क्षेत्र में स्थानीय लोगों के रहन-सहन की स्थिति में सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त यह परियोजना, हिमाचल प्रदेश में किए गए कार्यों के अनुभव पर अन्य पश्चिमी हिमालय राज्यों में भी कार्यान्वित की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App