पौत्र संग सोनिया गांधी से मिलेंगे पंडित सुखराम

By: Dec 7th, 2019 12:02 am

 कांग्रेस संगठन सहित कार्यकारिणी पर करेंगे चर्चा

मंडी-प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के पुनर्गठन की प्रकिया और अध्यक्ष पद पर काबिज होने को लेकर नेताओं का दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलने की क्रम जारी है। प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के दिल्ली हो आने के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय मांगा है। सुखराम अपने पौत्र आश्रय शर्मा के साथ सोनिया गांधी से मिलेंगे।  सूत्रों के अनुसार पंडित सुखराम की सोनिया गांधी से मुलाकात प्रदेश कार्यकारिणी के गठन और संगठन के अन्य मामलों को लेकर चर्चा होगी। इस संबंध में जब पंडित सुखराम से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में वापस पाने के लिए केंद्रीय नेताओं को मैंने  सुझाव दिए हैं और सोनिया गांधी  को भी अपनी राय से अवगत करवाऊंगा। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए नए जोश को आगे लाना होगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App