प्रचार वाहन गीता जयंती महोत्सव कुरुक्षेत्र रवाना

By: Dec 6th, 2019 12:01 am

 कैथल-उपमंडलाधीश कमलप्रीत कौर ने लघु सचिवालय परिसर से महंत चरण दास द्वारा भिवानी से कुरुक्षेत्र तक जाने वाले प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती कुरुक्षेत्र के लिए रवाना किया।  धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर के तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और इस आयोजन में लोग श्रीमद्भगवद गीता के प्रति समर्पित भाव से पहुंचे, इसके लिए महंत चरण दास द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। महंत चरण दास द्वारा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के जीओ गीता का संदेश दिया गया है। यह वाहन विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों में जाकर श्रीमद्भगवद गीता का प्रचार कर रहा है, ताकि गीता घर-घर तक पहुंचे और लोग गीता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने एक संदेश देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैथल के भाई उदय सिंह किला परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ  छह दिसंबर को प्रातः10 बजे हवन यज्ञ में आहूति डालने के साथ शुरू होगा और तीन दिन तक कैथल को गीतामय बनाने के लिए योगीराज कृष्ण द्वारा मोहग्रस्त अर्जुन को दिए गए संदेश कार्यक्रम आयोजित होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App