प्रियंका गांधी के घर सुरक्षा चूक पर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बताई पूरी बात

By: Dec 3rd, 2019 6:20 pm

नई दिल्ली  – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर सुरक्षा चूक का मामला मंगलवार को राज्यसभा में भी गरमाया रहा, जब SPG अमेंडमेंट बिल पर चर्चा हो रही थी। कांग्रेस सदस्यों ने गांधी परिवार से एसपीजी की सुरक्षा हटाए जाने पर विरोध जताया। विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने SPG सुरक्षा हटाए जाने को लेकर जवाब दिए और साथ ही यह भी बताया कि 25 नवंबर को आखिरकार प्रियंका वाड्रा के घर क्या हुआ था। शाह ने साथ ही बताया कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

शाह ने बताई पूरी बात
शाह ने घटना का जिक्र करते हुए सदन को पूरी बात बताई। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को प्रियंका वाड्रा जी के घर एक घटना हुई। प्रियंका के घर जो सुरक्षा है, इसमें राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सुरक्षा जांच के बिना अंदर आते हैं। प्रियंका के घर पर परिवार के लोगों की जांच नहीं होती। सुरक्षाकर्मियों के पास एक सूचना आई कि राहुल गांधी एक काली सफारी में आने वाले हैं। ठीक उसी समय एक काली सफारी गाड़ी आई और उसमें मेरठ की कांग्रेस नेता शारदा त्यागी मौजूद थीं। गृह मंत्री ने बताया, ‘चूंकि समय भी वही था। यह महज इत्तेफाक था। इसलिए शारदा त्यागी बिना सिक्यॉरिटी जांच के अंदर चली गईं। इसके बावजूद हमने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है और मामले में संबंधित 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।’


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App