फतेहाबाद में धरा देह रैकेट

By: Dec 1st, 2019 12:02 am

रामनगर कालोनी के एक मकान में पुलिस ने रेड के दौरान कई युवकों-युवतियों को किया गिरफ्तार

पंचकूला फतेहाबाद के रामनगर कालोनी में एक मकान के अंदर देह व्यापार का धंधा चलाने का मामला सामने आया है, जिसमें रतिया शहर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने रेड मारी। इस रेड के दौरान मौके पर मौजूद कई युवकों व युवतियों को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों पर देह व्यापार का धंधा करने के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, रतिया के डीएसपी धर्मवीर पुनिया ने मीडिया को इस मामले की कवरेज करने से रोका गया। बता दें कि रामनगर कालोनी में चल रहे इस देह व्यापार में पुलिस रेड के दौरान कई युवकों-युवतियों को गिरफ्तार किया गया, तो वहीं इसके दौरान पुलिस प्रशासन की भी पोल खुली, जिसमें पुलिस रेड के मौके से कुछ आरोपियों को बाहर निकालते हुए नजर आई।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App