बर्फीली रातें… 700 परिवार दीये के सहारे

By: Dec 15th, 2019 12:20 am

लोक निर्माण विभाग को दो दिन में 20 करोड़़ की चपत

चंबा – बेरहम बर्फबारी व बारिश ने लोक निर्माण विभाग को बीते दो दिनों के भीतर ही जिला में करीब बीस करोड़ रुपए की चपत लगी है। बर्फबारी व बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग के भरमौर मंडल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बर्फबारी के कारण चंबा, तीसा व सलूणी में भी लोक निर्माण विभाग को नुकसान उठाना पड़ा है।बर्फबारी व बारिश के बाद हाड कंपा देने वाली ठंडी हवाओं के बीच इन मार्गों पर यातायात बहाल करना विभाग के लिए चुनौती बनकर रह गया है। बर्फबारी व बारिश से हुए नुकसान की कंपाइल रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर बजट मांगा गया है। बजट की उपलब्धता के साथ ही बर्फबारी व बारिश से मार्गो को हुए नुकसान की स्थायी भरपाई का काम आरंभ हो पाएगा। लोक निर्माण विभाग के एसई दिवाकर पठानियां ने खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बर्फबारी व बारिश ने लोक निर्माण विभाग को खासा नुकसान पहुंचाया है। इससे जिला के कई मार्गों पर डंगे दरकने के अलावा भू-स्ख्लन का दौर आरंभ हो गया है। बर्फबारी व बारिश से बीते दो दिनों के दौरान जिला के विभिन्न मंडलों में हुए नुकसान का आंकडा बीस करोड़ के आसपास बैठा है। बर्फबारी व बारिश के कारण भरमौर मंडल में पौने आठ करोड़, चंबा मंडल में पौने चार करोड़, तीसा में साढ़े तीन करोड़, पांगी में एक करोड़ तीस लाख , सलूणी में एक करोड़ साठ लाख और डलहौजी मंडल में 64 लाख रुपए का नुकसान आंका गया है। बर्फबारी व बारिश से सबसे अधिक नुकसान भरमौर मंडल को उठाना पड़ा है। चंबा मंडल में बर्फबारी व बारिश के कारण कई मार्गो पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। चंबा मंडल में बर्फबारी व बारिश से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर काम भी आरंभ कर दिया गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसई दिवाकर पठानिया का कहना है कि बर्फबारी व बारिश से जिला के विभिन्न मंडलों में बीते दो दिनों में करीब बीस करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। बर्फबारी व बारिश से हुए नुकसान की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App