बर्फ  के फाहों में झूमे सैलानी

By: Dec 14th, 2019 12:20 am

मनाली में जनजीवन सामान्य होने से सैलानियों को मिली राहत

मनाली-पर्यटन नगरी मनाली का माल रोड शुक्रवार को सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बन गया। मनाली में जन जीवन सामान्य होने से सैलानियों को भी राहत मिली है। सैलानी सभी पर्यटन स्थलों में बर्फ  का आनंद उठा रहे हैं। मनाली में गुरुवार सुबह से शुरू हुए बर्फ  के फाहे गिरने का क्रम शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। सैलानीयों होटलों से बाहर निकलते ही बर्फ  के फाहों में झूम फाहे उनके लिए यादगार बन गया। अधिकतर सैलानियों ने माल रोड मनाली में फाहों का आनंद लिया। शुक्रवार को सैलानियों ने स्नो प्वाइंट बने माल रोड मनाली से लेकर सोलंगनाला तक बर्फ  का आनंद उठाया। सैलानी बाहंग, नेहरूकुंड, बुरुआ, कुलंग, पलचान व सोलंगनाला तक बर्फ  का आनंद उठा रहे है। बर्फ  के बीच बारिश होने से राहगीरों सहित स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। माल रोड मनाली के पर्यटन व्यवसायी अतुल वर्मा, राकेश सोनी व कुबेर ने बताया कि शुक्रवार को मनाली माल रोड में सैलानियों की भारी चहल-कदमी देखने को मिली। सैलानियों ने बर्फ  के फाहों का आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि बर्फ के बीच में बारिश का क्रम होने से सड़कों में पानी ही पानी हो गया। जिस कारण सैलानियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। होटल व्यवसायी कमल और सुशील का कहना है कि मनाली में हो रही बर्फबारी मनाली के लिए सोने पे सुहागा है। उन्होंने बताया कि बर्फ  से लकदक हो रहे पहाड़ गर्मियों में सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। उन्होंने बताया कि सैलानियों ने होटलों से बाहर निकलकर बर्फ  के फाहों का आनंद उठाया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी पर्यटन नगरी के पर्यटन कारोबार के लिए लाभकारी होगी। उन्होंने बताया कि क्रिसमस व न्यू ईयर में सैलानी बर्फ  का आनंद उठा सकेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App