बिजली बोर्ड में नई भर्तियों की मंजूरी से कर्मचारी खुश

By: Dec 31st, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड इम्प्लाइज यूनियन ने मुख्यमंत्री का बिजली बोर्ड भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए आभार जताया है। यूनियन ने कहा कि बिजली बोर्ड में आज कर्मचारियों की संख्या 43 हजार से घट कर 16 हजार रह गए हैं और आज बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के हजारों पद खाली पड़े हैं। सेवानिवृत्ति की दर आगामी तीन वर्षों से चरम पर है। इस दौरान लगभग 1900 कर्मचारी प्रतिवर्ष सेवानिवृत्त होंगे। बोर्ड में कर्मचारियों को भारी तनाव में कार्य करना पड़ रहा है, वहीं विद्युत लाइनों पर कार्य करते दुर्घटनाओं में कई गुना वृद्धि हुई है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि बिजली बोर्ड में कर्मचारियों के अभाव को देखते हुए दूरगामी मानव संसाधन प्रबंधन योजना  बनाई जाए, जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष समयबद्ध तरीके से तीन से चार हजार कर्मचारियों की भर्ती सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त पिछले खाली पड़े विभिन्न श्रेणियों के हजारों खाली पदों को एकमुश्त भरने की जरूरत है। उधर, बिजली बोर्ड की तकनीकी कर्मचारी यूनियन ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बोर्ड में नई भर्तियों की मंजूरी के लिए आभार जताया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App