बुर्किना फासो में आतंकी हमला, 35 आम नागरिकों की मौत

By: Dec 25th, 2019 10:56 am

सांकेतिक चित्रबुर्किना फासो में हुए आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 35 नागरिकों के साथ 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं और वहां खूनी संघर्ष की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं।आतंकी हमले की जानकारी टि्वटर पर दी। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 35 आम लोगों की भी मौत हुई है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बुर्किना फासो की सेना ने कहा कि अरबिंदा शहर में सुबह-सुबह हुए इस आतंकी हमले में सुरक्षा बलों के आठ जवान मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे पिछले पांच साल में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App