भाजपा को नए साल में मिलेगा अध्यक्ष

By: Dec 21st, 2019 12:30 am

जयराम सरकार के दो साल के जश्न तक सत्ती के कंधों पर रहेगा दारोमदार

शिमला – प्रदेश भाजपा को नए साल में ही नया अध्यक्ष मिलेगा। दिसंबर 27 को जयराम सरकार को दो साल का जश्न मनाया जाना है। इस कारण पार्टी हाइकमान भी जल्दबाजी में नहीं हैं। ऐसे में अब 27 दिसंबर को शिमला में होने वाली रैली के बाद ही प्रदेश भाजपा को  नया अध्यक्ष मिलेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 18 दिसंबर को शिमला में कोर ग्र्रुप की बैठक हुई, जिसमें पांच नेताओं के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, कृपाल परमार, राजीव भारद्वाज और राम सिंह के नामों पर चर्चा हुई थी। इन पांचों नेताओं के नामों को कोर ग्रुप ने स्क्रीनिंग कमेटी को भी भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार का दूसरा जश्न मनाया जाएगा। हालांकि यह जश्न सरकार है, लेकिन जिम्मा संगठन का भी है। इसे देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी 27 दिसंबर के बाद की जानी है। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा विधायक दल की बैठक धर्मशाला में हुई थी, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा भी उपस्थित रहे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मसले पर भी चर्चा भी की गई थी। बताया गया कि बीते 18 दिसंबर को शिमला में हुई कोर ग्रुप की बैठक में तीन सदस्यीय पर्यवेक्षकों की टीम ने अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल पांच नेताओं के नाम स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दिए हैं। हालांकि संगठनात्मक चुनाव शेड्यूल के मुताबिक 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी थी, लेकिन विधानसभा शीतकालीन सत्र के चलते मामला थोड़ा रुक गया है।

सत्ती को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद सत्तपाल सिंह सत्ती को प्रदेश सरकार नई जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक सत्ती को सरकार में बीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पिछले कई महीनों से हैं। हालांकि बोर्ड एवं निगमों में कुछ पद खाली भी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App