भाजपा बोली, किन्नौर कांगे्रस के बयान बेतुके

By: Dec 12th, 2019 12:20 am

रिकांगपिओ-किन्नौर कांग्रेस द्वारा किन्नौर में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर उपायुक्त किन्नौर के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को दिए ज्ञापन के बाद किन्नौर की ठंडी फिजाओं में एक बार फिर राजनीतिक उफान आनी शुरू हो गई है। भाजपा कल्पा मंडल अध्यक्ष परविंदर नेगी सहित भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष राज नेगी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि किन्नौर कांग्रेस द्वारा ज्ञापन के माध्यम से लगाए गए सभी आरोप निराधार है। इस समय किन्नौर वन विभाग में जो भी कार्य हो रहे है विभागीय प्रक्रिया के द्वारा हो रहे है जबकि बिना टेंडर के काम करने की परंपरा कांग्रेस शासनकाल में होती रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरी पारदर्शिता भर्ती जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि किन्नौर जिला में कांग्रेस शासन काल मे बीना टेंडर के कई कार्य होने के साथ साथ बीना काम किए बिल तक बने है। ऐसे सभी अनियमितताओं को समय के साथ उजागर किया जाएगा। कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे इस तरह के झूठे आरोपो से जनता को गुमराह नही किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस के सभी आरोपो को झूठा करार दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App