रूप सिंह भारद्वाज को पीटीए अध्यक्ष की कमान

By: Dec 15th, 2019 12:20 am

आनी – राजकीय महाविद्यालय आनी में अभिभावक-प्राध्यापक संघ की आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 अभिभावकों ने भाग लिया। इस आम सभा में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। आम सभा ने सर्वसम्मति से निवर्तमान पीटीए कमेटी को पुनः नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मनोनीत किया, जिसमें रूप सिंह भारद्वाज को अध्यक्ष और प्रो. अशोक शर्मा को महासचिव चुना गया, जबकि  उपप्रधान प्रकाश ठाकुर, सह सचिव  बंती देवी, कोषाध्यक्ष यशवर्द्धन शर्मा तथा मुख्य सलाहकार गुलाब ठाकुर को मनोनीत किया गया। नवगठित पीटीए कार्यकारिणी में चिरंजीलाल कायथ, दौलत राम, गोयला देवी, डा. टीडी वर्मा,  डा. प्रियंका ठाकुर, किशोरी ठाकुर तथा प्रोफेसर एलडी ठाकुर को सदस्य चुना गया। कालेज प्राचार्य डा. नरेंद्र पाल ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उपस्थित अभिभावकों तथा शिक्षकों का धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App