रेलिंग फांद वीआईपी गैलरी में घुसे लोग

By: Dec 28th, 2019 12:22 am

शिमला – राज्य सरकार के दो साला जश्न में रैली के आयोजन स्थल पर अव्यवस्था का आलम दिखा। रैली के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मगर रैली के आयोजन स्थल पर भाजपा के सदस्यों सहित समर्थकों को रेलिंग फांद कर वीआईपी ब्लॉक में घुसते हुए देखा गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही  कि उक्त स्थल पर तैनात जवान यह नजारा खडे होकर देखते रहे। हुआ यूं कि  रिज मैदान पर होने वाली रैली में शामिल होने के लिए आईजीएमसी की तरफ से काफी संख्या में लोग एक साथ आए। जिन्हें सुरक्षा घेरे को तोडते हुए वहां लगी रेलिंग को फांद कर सीधे वीआईपी ब्लॉक में घुसते हुए देखा गया। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। हालांकि रैली के आयोजन स्थल पर अव्यवस्था का आलम दिखा। मगर इसके अलावा शिमला के अन्य स्थलों पर लॉ एंड आर्डर चाकचौबंध देखने को मिला। पुलिस ने जहां सुरक्षा के मद्देनजर हर इतंजाम किए हुए थे। वहीं, पुलिस को रैली में प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए लोगों का मार्गदर्शन करते हुए देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे। सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App