शिमला में विवाहिता, ऊना में विधवा से दुराचार

By: Dec 10th, 2019 12:01 am

बाप-बेटे पर महिला की इज्जत लूटने का आरोप

चौपाल  – उपमंडल की ग्राम पंचायत पुलबहाल के जावग निवासी पिता व पुत्र ने एक महिला को अगवा किया तथा शिमला के टूटू  में लाकर तीन दिन तक उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने इस संबंध में पीडि़त महिला की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बेटे की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलवाहल परगना के भमनोल गांव की रहने वाली एक महिला ने इसी क्षेत्र के जावग निवासी संजीव और उसके पिता कल्याण सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिसंबर को वे उसे कार में बिठाकर शिमला के उपनगर टूटू ले गए। वहां उन्होंने तीन दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुराचार किया। पीडि़ता के अनुसार किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूट कर रविवार को चौपाल  पहुंची और पुलिस के समक्ष आप बीती सुनाई। दुखद बात तो यह है कि चंद रोज पूर्व ही पीडि़ता के पति ने जहर निगलकर जान दे दी थी। दूसरी तरफ पीडि़ता के लापता होने के बाद उसके भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी। उधर, पुलिस ने पीडि़ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चौपाल के डीएसपी वरुण पटियाल ने कहा कि इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 363, 366, 376 व 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पीडि़ता का मेडिकल करवाया जा रहा है और पुलिस ने आरोपी कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी संजीव कुमार की तलाश जारी है।

रसोइए ने अपनी ही सहकर्मी को शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार

ऊना – थाना सदर ऊना के तहत एक संस्थान में रसोइए द्वारा सहकर्मी विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी रसोइया सहकर्मी विधवा महिला को शादी का झांसा देकर तीन साल से उसके साथ रेप कर रहा था। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश मिले हैं। जानकारी अनुसार जिला के एक संस्थान में यह रसोईया व विधवा महिला कार्य करते हैं। रसोइए की अभी तक शादी नहीं हुई है, जबकि विधवा महिला का एक बेटा भी है। पीडि़त महिला ने बताया कि उसके साथी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और वर्ष 2016 से लेकर अब तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी करने के लिए कहा गया तो उसने साफ मना कर दिया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App