सुबाथू छावनी में शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने का काम शुरू

By: Dec 25th, 2019 12:28 am

शॉपिंग कांप्लेक्स के फर्स्ट फ्लोर में बनेगी छह दुकानें,फरवरी माह तक तैयार होगी परिषद की हाइटेक लाइब्रेरी

सुबाथू-छावनी क्षेत्र सुबाथू के आढ़त बाजार में लंबे समय से अटके हुए शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने का कार्य आखिरकार शुरू हो ही गया है। ठेकेदार ने आढ़त बाजार में बनाने वाले शॉपिंग कांप्लेक्स की भूमि को समतल करने के लिए जेसीबी मशीन सहित अपनी लेबर से कार्य शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में इस शॉपिंग काम्प्लेक्स का फर्स्ट फ्लोर ही तैयार किया जाएगा। शॉपिंग कांप्लेक्स के फर्स्ट फ्लोर में करीब छह दुकाने बनाई जाएगी। हालांकि 2017 में पास इस शॉपिंग कांप्लेक्स में पहले करीब 18 दुकानें बनाई जानी थी। फिलहाल पहले चरण में शॉपिंग कांप्लेक्स के फर्स्ट फ्लोर को बनाने का कार्य शुरू हुआ है। छावनी परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता का कहना है की सुबाथू में इस कांप्लेक्स के तैयार होने से कई लोगों को अपना रोजगार मिलेगा।  उपाध्यक्ष ने बताया की इन दुकानों के बनने के बाद इस शॉपिंग कांप्लेक्स के दूसरे फ्लोर का कार्य भी शुरू किया किया जाएगा। छावनी उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया की हाइटेक लाइब्रेरी का कार्य भी तेजी से चला हुआ है। फरवरी माह तक परिषद की हाइटेक लाइब्रेरी भी बनाकर तैयार हो जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App