सैक्टर-वन में गीता का संदेश देने को वैन रवाना

By: Dec 7th, 2019 12:02 am

पंचकूला। गीता जंयती महोत्सव के अवसर पर उपायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने जैनेंद्र गुरूकुल स्कूल सैक्टर-वन से गीता के संदेश का प्रचार करने वाली एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भगवदगीता का प्रचार करने से अधिक पुण्य का कोई कार्य नहीं है। भगवदगीता को भगवान श्री कृष्ण ने उनके महान भगत अर्जुन को युद्ध के मैदान में प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में सतत संघर्ष चलते रहते है। इन सभी संघर्षो के बीच डटे रहने की प्ररेणा भगवदगीता से प्राप्त होती है। भगवदगीता मन के भीतर चलने वाले उपद्रवो को शांत करती है। उन्होंने कहा यह बहुत जरूरी है, क्योंकि मन के उपद्रव ही दुनिया को युद्ध और हिंसा की ओर धकेलते है। इसलिए बड़ा जरूरी है कि गीता के सदेश का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए। इसलिए ही एलईडी वैन ने बरवाला रायपुररानी खंड के गांवों में रामगढ़, मनकेया, मटावाला, अलीपुर, टाउन, नगल, जलौली, बरवाला, हरिपुर, खेड़ी, बडौना व रायपुररानी में गीता के संदेश का प्रचार किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App