सोना 70 चांदी 230 रुपए सस्ती

By: Dec 14th, 2019 12:06 am

दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना 70 रुपए और चांदी 232 रुपए प्रति किलोग्राम टूट गई। कारोबारियों के अनुसार वैवाहिक मांग निकल चुकी है। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार 15 दिसंबर से एक महीने तक शुभ कार्य नहीं होंगे। अब चौदह जनवरी के बाद फिर से वैवाहिक और अन्य शुभ कार्य फिर से शुरू होंगे। उधर विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में मजबूती दिखी। सिंगापुर में चांदी 17.05 डालर प्रति ट्राय औंस पर मजबूत थी। न्यूयार्क में गुरुवार को सोना 1472.40 डालर पर मजबूत रहा। स्थानीय बाजार में मांग कमजोर रहने से दोनों कीमती धातुओं पर दबाव दिखा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App