हिमाचली कलाकारों का कमाल, 2019 रहा बेमिसाल

By: Dec 26th, 2019 12:06 am

धर्मशाला – पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के कलाकारों के लिए वर्ष, 2019 शानदार रहा। हिमाचली कलाकारों ने बालीवुड के दिग्गजों को भी पीछे छोड़ते हुए अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाकर पहाड़ की शान बढ़ा दी। हिमाचल कलाकारों ने पहाड़ी गीतों को पारंपरिक और नए अंदाज में प्रस्तुत कर देश भर के लोगों का दिल जीत लिया। हंसराज रघुवंशी बाबा और सुरेश वर्मा को शिवरात्रि (16 फरवरी) को रिलीज हुए गीत ‘भोला भंडारी’ ने उरातोंरात स्टार बना दिया। इस गाने ने मात्र एक साल से भी कम समय में 19 करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों ने यू-ट्यूब में देख लिया है। वहीं, कुलदीप शर्मा, करनैल राणा, विक्की चौहान, सुनील मस्ती और  ठाकुर दास राठी के गाने भी खूब पसंद किए गए। इसके अलावा साल 2019 में दूसरे नंबर पर बाबा व सिराजी के ‘आग लगे बस्ती में’ ने भी कमाल किया। वहीं, तीसरे नंबर पर सरला डांगी और किशन वर्मा का पिंक प्लाजो जबरदस्त स्टोरी के साथ एक करोड़ 11 लाख लोगों ने देखा है। इस गाने को बच्चों से लेकर बड़ों तक सबने पसंद किया। बता दें कि पहाड़ी संस्कृति को नए अंदाज में अपने पारंपरिक तौर-तरीकों के साथ प्रस्तुत करने का अंदाज लोगों और युवाओं को खूब भा रहा है। इसके अलावा अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप में भी हिमाचली गाने खूब धमाल मचा रहे हैं। वर्ष 2018 के अंतिम महीने और 2019 में हज़ारों की संख्या में स्थापित और उभरते हुए कलाकारों के गीत रिलीज हुए, जिन पर डीजे की धूनों में वर्ष भर लोग थिरकते हुए नजर आए। उक्त गीतों से वर्ष 2019 के टॉप-19 हिमाचली गीतों ने हर क्षेत्र में खूब धमाल मचाया है।

साल 2019 के टॉप-19 गीत (यू-ट्यूब व्यूज के आधार पर)

भोला भंडारी…, गायक : हंसराज/सुरेश, व्यूजः 19 करोड़ 20 लाख

नचे धुडू…, गायक : हंसराज/सिराजी, व्यूज : 4 करोड़ 15 लाख

पिंक प्लाजो…, गायक : सरला/किशन, व्यूज : एक करोड़ 11 लाख

सही पकड़े है नाटी…, गायक : विक्की चौहान, व्यूज : 75 लाख

राम प्यारी ठंडा पानी…, गायक : राजीव शर्मा , व्यूज : 65 लाख

बंगडि़यां…, गायक :  सुनील मस्ती/शीतल, व्यूज : 63 लाख

मॉडर्न फोक नोट-2…, गायक : एसी भारद्वाज, व्यूज : 62 लाख

धमाका-2019…, गायक : कुलदीप शर्मा, 60 लाख

शिल्पा शिमले वालिए…, गायकः कुलदीप शर्मा, व्यूज : 47 लाख

नाटी मजेदार…,गायकः राजीव शर्मा, व्यूजः 42 लाख

लाड़ी शाऊनी-2…, गायकः  इंद्रजीत, व्यूज : 41 लाख

बिमला तेरे होटले…, गायकः कुलदीप शर्मा, 36 लाख

बिंदलू…, गायकः सुनील मस्ती, व्यूजः 35 लाख

नोए-नोए गाने.., गायकः पकंज ठाकुर, व्यूजः 30 लाख

प्रोमिला तेरे…, गायकः ठाकुर दास राठी, व्यूजः 27 लाख

हिमाचली मैसअप…, गायकः रविंद्र/हीना, व्यूजः 27 लाख

गद्दियाली नाटी…, गायक सुनील राणा, व्यूजः 21 लाख

नालो रा पानी…, गायक : विक्की राजटा, व्यूजः19 लाख

छाता भूले पड़ोसन.े.., गायकः रमेश ठाकुर, व्यूज : 19 लाख

सुन बांकी चंद्रा…, गायकः पकंज ठाकुर, व्यूज : 19 लाख

जौनसारी छोरिए…, गायकः रामेश्वर शर्मा, व्यूज 17 लाख

तिरछा डाटू…,  गायकः सुषमा नेगी व्यूजः 14 लाख

मीरा…, गायक : इंद्रजीत व्यूज : 14 लाख

केलांग नाटी, गायक : निकेश बड़जात्या, व्यूजः 14 लाख


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App