28 को फ्लैग मार्च निकालेगी कांग्रेस

By: Dec 19th, 2019 12:01 am

शिमला – प्रदेश कांग्रेस अपने 134 वें स्थापना दिवस पर भारत बचाओ, संविधान बचाओ के नारे के साथ 28 दिसंबर को एक फ्लैग मार्च का आयोजन करेगी। इससे पूर्व सुबह नौ बजे रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ  कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत प्रदेश कांग्रेस शिमला में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगी। इसके तहत पहले बापू को श्रद्धांजलि देने के बाद रिज से मालरोड होते हुए एक फ्लैग मार्च से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 10 बजे पार्टी ध्वजारोहण के बाद बैठक का आयोजन किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App