82 महिलाओं को बांटे फ्री गैस कनेक्शन

By: Dec 13th, 2019 12:20 am

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कंडाघाट द्वारा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम

कंडाघाट – कंडाघाट की नई धर्मशाला में गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कंडाघाट द्वारा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुधारू पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य लोगों का गिरीश नेस्टा निरीक्षक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कंडाघाट द्वारा स्वागत किया गया। कंडाघाट में आयोजित इस हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना कार्यक्रम के तहत मुख्यातिथि रविंद्र परिहार ने कंडाघाट की आठ पंचायतों बिशा, बाशा, देलगी, दंघील, सकौड़ी, छावशा, तुंदल, वाकना के 82 महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। उपमंडल कंडाघाट में अभी तक हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत 1500 से ज्यादा महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके है। इस कार्यक्रम के दौरान आठ पंचायतों से आई सभी महिलाओं ने भी प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना को लेकर आभार जताया। इस अवसर पर सोलन भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, धर्म सिंह तन्नू उपाध्यक्ष सोलन भाजपा, गुरविंदर सिंह पूर्व प्रधान सिरी नगर पंचायत, बीडीसी सदस्य पौधना अभिषेक, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App