BJP के ‘दुर्योधन’ और ‘दु:शासन’ देश के सबसे खतरनाक ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’: यशवंत सिन्हा

By: Dec 28th, 2019 7:08 pm

नई दिल्ली – नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के लिए ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ को जिम्मेदार बताने संबंधी गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर यशवंत सिन्हा ने बेहद तल्ख टिप्पणी की है। कभी बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि देश में सबसे खतरनाक टुकड़े-टुकड़े गैंग तो बीजेपी के ‘दुर्योधन’ और ‘दुःशासन’ का है। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘भारत का सबसे खतरनाक टुकड़े-टुकड़े गैंग तो 2 लोगों से बना है, दुर्योधन और दुःशासन। वे दोनों बीजेपी में हैं। उनसे सावधान रहें।’ सिन्हा ने ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन महाभारत के खलचरित्रों के जरिए बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App