अमृतसर में गुरुवाणी से संगत निहाल

By: Jan 30th, 2020 12:02 am

अमृतसर – साहिब श्री गुरु नानक देव की वडियाई व महानताप का समूह कोई सानी नहीं है। गुरु साहिब ने जहां कलयुग में जातिवाद, नारीवाद, जबर जुल्म, वहम-भ्रम, पाखंड व अन्य कई सामाजिक कुरीतियों में लोगों को बाहर निकाला। वहां उन्होंने परमात्मा का सिमरन करके भव सागर से पार उतारने के कारण कई लोगों को उपदेशों के माध्यम से मार्गदर्शन किया। यह विचार बुधवार को खालसा कालेज गवर्निंग काउंसिल द्वारा साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 550 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए धार्मिक समारोह के अवसर पर गुरु नानक दर्शन पुस्तक लोक अर्पित करते हुए विशेष तौर पर पहुंचे। हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने अपने संबोधन के माध्यम से सांझे किए। इस अवसर पर उनके साथ कांउसिल के प्रधान सत्यजीत सिंह मजीठिया व आनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना व अन्य काउंसिल पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर ज्ञानी जगतार सिंह ने गुरु नानक दर्शन पुस्तक संबंधी कहा कि हर चित्र व उसके साथ दिया ऐतिहासिक विवरण गुरु साहिब की उम्र व जीवन दर्शन संबंधी एक ऐतिहासिक दस्तावेज की तरह है। यह गुरु साहिब के समूचे जीवन व फलसफे को  समझने के लिए एक मूल्यवान काम है। उन्होंने सिखी सिद्धांतों की बात करते हुए सिखी के प्रचार व प्रसार में युवा पीढ़ी को आगे आने के लिए प्रेरित करते पंजाब, पंजाबी व पंजाबियत की बात की व कहा कि पंजाब की विरासत बहुत ही अनमोल है व विश्व स्तर पर इसके लिए जागरूकता की अत्यंत जरूरत है। इस अवसर पर हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने कहा कि गुरु नानक दर्शन पुस्तक गुरु साहिब जी के जीवन व फलसफे की बेजोड़ मिसाल है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी के अलग अलग चित्रों में उनका पूरा जीवन व बाणी फलसफा रमा हुआ नजर आता है। यह उम्र व इतिहास की चाल के अनुसार गुरु साहिब जी के बारे एक दुर्लभ पुस्तक है। इस पुस्तक की प्रस्तुति व तैयारी में सत्कार व श्रद्धा के साथ साथ गुरमति का मार्गदर्शन की संजोया हुआ नजर आता है। उन्होंने कहा कि महान संस्था खालसा कालेज को चलाने वाली गवर्निंग कांउसिल ने ऐसी पुस्तक के माध्यम से अपनी सिखी के प्रति समर्पण भावना व पंथ परस्ती का सबूत दिया है। ऐसी स्तरीय पुस्तक की आमद संबंधी समूह प्रबंधक बधाई के पात्र है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App