आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के निधन पर शोक

By: Jan 22nd, 2020 12:01 am

शिमला – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गीता देवी की कुल्लू जिला की सैंज घाटी के शाकटी मरौड़ में बर्फ पर फिसलने के कारण खाई में गिरने से मृत्यु हो गई थी। मंत्री ने कहा कि यह बहुत दुःखद घटना है कि बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी की बर्फ पर फिसलने के कारण मौत हो गई। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संदेवनाएं व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। प्रदेश सरकार गीता देवी के परिजनों को नियमानुसार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App