आनी में सीएए पर लोगों को दी जानकारी

By: Jan 6th, 2020 12:25 am

विधायक किशोरी लाल ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर छेड़ा जनजागरण अभियान

आनी – सरकार के नागरिक संशोधन अधिनियम के प्रति जन जागरण अभियान के तहत आनी विधानसभा क्षेत्र में विधायक  किशोरी लाल सागर ने इसके प्रति जागरूकता अभियान छेड़ दिया है, जिसके अंतर्गत रविवार को उन्होंने भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम केंद्र बांशा और ग्राम केंद्र लगौटी के  विभिन्न बूथों मे नागरिक संशोधन बिल के बारे मे जनता को जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि विरोधी दल राजनीतिक लाभ के लिए इस कानून का विरोध करने पर तुले हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने  कहा कि कुछ लोग देश से ऊपर केवल अपने स्वार्थों की चिंता करते हैं, जिस कारण वे इस कानून के नाम पर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून भारत के किसी भी नागरिक के विरोध में नहीं है। देश का संविधान सर्वोच्च है, जो सभी देशवासियों के लिए सर्वोपरि है। विधायक किशोरीलाल सागर ने  इस दौरान कुंइर, कदैरना, लगौटी व कोटासेरी आदि में भी जनता की समस्याओं को सुना और अधिकतर का निपटारा मौके पर किया। इस अवसर उनके साथ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, जमुना देवी, जन जागरण अभियान कुंगश वार्ड के प्रभारी वरिष्ट नेता रफ्तार ठाकुर, महामंत्री शेर सिंह चौहान, सहकारिता प्रकोष्ट नारायण दीपक, युवा मोर्चा इंद्रपाल, ग्राम केंद्र सिसरी प्रमुख ठाकुर दास, आईटी विभाग आशीष शर्मा व डिंपल शर्मा सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App