उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित

By: Jan 25th, 2020 12:02 am

खेल प्रोत्साहन समिति पंचकूला नेशनल और स्टेट लेवल को नवाजेगी

पंचकूला  – हरियाणा विधानसभा के स्पीकर एवं खेल प्रोत्साहन समिति पंचकूला के चेयरमैन ज्ञान चंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चार फरवरी को खेल प्रोत्साहन समिति पंचकूला वर्ष 2018-19 में भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा प्रामाणिक खेल प्रतियोगिताओं में नेशनल व स्टेट लेवल पर उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले पंचकूला के खिलाडि़यों को सम्मानित करेगी। श्री गुप्ता  हुडा फील्डस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह भवन विद्यालय सैक्टर 15 में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें अब तक 40 से अधिक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रीय एंव राज्य स्तर पर ख्ेली जाने वाली प्रतियोगिताओं में उपलब्धि हासिल करने वाले पंचकूला के खिलाडि़यों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह होंगे। इसमे आवेदन करने वाले खिलाड़ी 31 जनवरी तक अपने डाक्यूमैंटस समिति के पास जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि इसके अंर्तगत राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली टीम को र्स्वण पदक जीतने पर 21 हजारए सिल्वर पदक जीतने वाली टीम को 15 हजार, कांस्य पदक जीतने वाली टीम को 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं एकल खिताब के अर्तंगत र्स्वण पदक के लिए 5100 सिल्वर पदक के लिए 3100 व कांस्य पदक के लिए 2100 की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार स्टेट लेवल पर  विजेता र्स्वण पदक वाली टीम को 15 हजार व एकल र्स्वण खिताबी खिलाड़ी को 3100 की राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला में खिलाडि़यों के लिए अनेकों सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस संस्था के द्वारा साल में ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षे़त्रों में चार से पांच सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App