ऊना… मकान में भड़की आग

By: Jan 10th, 2020 12:22 am

ऊना – ऊना मुख्यालय पर आग की घटना में रिहायशी मकान में आग की घटना हुई है। आग की इस घटना में मकान मालिक को करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। वहीं, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सुबह के समय करीब सवा ग्यारह बजे ऊना मुख्यालय पर आदर्श नगर कालोनी के वार्ड नंबर-तीन में स्थित रिहायशी मकान में आग लग गई। आग लगने पर स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं, आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। इस दौरान आग लगने की सूचना अग्निशमन केंद्र ऊना को भी दी गई। इसके चलते अग्निशमन केंद्र की टीम दमकल वाहन सहित मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया, लेकिन आग तब तक नुकसान कर चुकी थी। आग की इस घटना में बैड, एसी, एलपीजी सहित अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गई हैं। इसके चलते पीडि़त परिवार को नुकसान झेलना पड़ा है। उधर, इस बारे में अग्निशमन केंद्र प्रभारी नितिन धीमान ने बताया कि आग की घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र टीम द्वारा आग को नियंत्रित किया गया। कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App