कपूर ने बनीखेत में सीएए पर जागरूक किए लोग

By: Jan 10th, 2020 12:22 am

सांसद ने कस्बे में नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष की गलत मंशा को किया उजागर

बनीखेत – सांसद किशन कपूर ने गुरूवार को डलहौजी हल्के के बनीखेत कस्बे में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जागरूक किया। इस दौरान सांसद किशन कपूर ने लोगों को इस कानून को लेकर कांग्रेस सहित वामपंथी संगठनों द्धारा फैलाई जा रही भ्रांतियों का निवारण भी किया। सांसद किशन कपूर ने कहा कि कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों द्धारा इस अधिनियम को लेकर देश भर में फैलाई जा रही भ्रांतियों पर रोक लगाने के उददेश्य से भाजपा एक विशेष अभियान किया है। इस अभियान के तहत भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लोगों से बूथ स्तर पर संपर्क करके इस अधिनियम की सही जानकारी देने के साथ ही विपक्ष की गलत मंशा को उजागर किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगलादेश में अपने हितों को असुरक्षित पाने वाले अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, ईसाई व पारसी को इस अधिनियम के जरिए बडी राहत दी गई है, जबकि विरोधी इसमें मुस्लिम समुदाय को न जोडने को लेकर सवाल खडे कर रहे है। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि जिन देशों के अल्पसख्ंयकों को अधिनियम में राहत दी गई है वे इस्लामिक देश हैं। जहां का मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं बल्कि बहुसंख्यक है। जिला मार्केट कमेटी चेयरमैन डीएस ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस अधिनियम को लेकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं जवाहर लाल नेहरू और स्व. इंदिरा गांधी ने पारित किया था। भाजपा ने केवल इसमें संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम पूरी तरह देशहित में है। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष डलहौजी विजय ठाकुर व पदाधिकारियों सहित काफी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App