कबड्डी में विवेकानंद सदन प्रथम

By: Jan 25th, 2020 12:22 am

दत्तनगर स्कूल में वार्षिक अंतरसदनीय खेलकूद प्रतियोगिता, अनिश व प्रियांशु रहे दौड़ में अव्वल

रामपुर बुशहर –राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में एक दिवसीय वार्षिक अंतर्सदनीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल प्राचार्या निशा कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर छात्र छात्राआें को पढ़ाओं के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चत करवाने पर प्रेरित किया। स्कूल के डीपीई चेतन शर्मा और शारीरिक शिक्षिका विद्या गुप्ता की अगुआई में संपन्न हुई कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की इस प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस बात की जानकारी देते हुए हिंदी प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि  प्रतियोगिता में चारों सदनों से बढ़ चढ़ कर भाग लिया और इसका आयोजन कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में करवाया गया। जिसमें कनिष्ठ वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने पहला और सुभाष सदन से दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो खो में लक्ष्मी सदन ने पहला और विवेकानंद सदन से दूसरा स्थान प्राप्त किया। सौ और दो मीटर की दौड़ सुभाष सदन के छात्र प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में सौ मीटर दौड़ में संगीता ने प्रथम और दो सौ मीटर की दौड़ में अनिशा ने प्रथम स्थान पर रही। चम्मच दौड़ में वर्षा ने प्रथम और प्रिंजल द्वितीय, बिंदी रेस में सुषमा ने प्रथम रही। टीन टांग की दौड़ में सुषमा व पुनम ने पहला और सृष्टि व श्रेया ने दूसरा स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग सौ मीटर दौड़ में आर्यवीर, चार मीटर की दौड़ में तुनिष, ऊंची कूद में तरूण भंडारी, शॉटपूट में आर्यवीर ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में सौ मीटर की दौड़ में विजय लक्ष्मी, दो सौ मीटर में आरूषी, सूई धागा रेस में खुशबू, बिंदी दौड़ में सीमा, चम्मच रेस में पायल  ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी और खो खो में  इंदिरा सदन ने पहला और सुभाष सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कई अन्य प्रतियागिता भी आयोजित की गई, जिसमें अव्वल रहे प्रतिभागियों को मुख्यअतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक बिंदू कश्यप, धर्मेंद्र नेगी, राम कुमार, मनीषा पॉल, कलावती, देशन नेगी, नीरू शर्मा, मीनाक्षी मेहता, राजेश कुमारी, सुंदर लता, श्याम दत्त शर्मा, संदीप मेहता, यज्ञदत्त शर्मा, नमन वशिष्ठ, अनुराग शर्मा, मोनिका शर्मा, विपिन कुमार, प्रेम देव शर्मा, भूमेश्वर दत्त, कागदी देवी व श्याम लाल आदि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App