कल भी मौसम के कड़े तेवर

By: Jan 28th, 2020 7:08 pm

हिमाचल के पांच जिलों में तापमान पहुंचा माइनस डिग्री

शिमला में बर्फी ली हवाओं से कड़ाके की ठंड में लोग

मंगलवार को शिमला सहित राज्य के उपरी क्षेत्रों में हुआ भारी हिमपात

कुफरी में 15.0 सेंटीमीटर, डलहौजी में 8.0 सेंटीमीटर पड़ी बर्फ

अधिकतम व न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक लुढ़का

शिमला-हिमाचल प्रदेश में मौसम आज भी अपने कड़े तेवर दिखाएंगा। गर्जन के साथ राज्य के कुछ स्थानों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम खराब रहा। लाहौल स्पीति व किन्नौर जिलों में सोमवार रात से हो रही बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। सूबे के पांच जिलों लाहौलस्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और चंबा जिला में तापमान के माइनस में पहुंचने से जनजीवन बेहाल हो चुका है। राजधानी शिमला में बर्फीली हवाओं के साथ बर्फबारी के कारण दिन का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अप्पर शिमला में भारी बर्फबारी से आम जनजीवन बूरी तरह प्रभावित हुआ है। मुख्य व संपर्क सड़कों के अवरुद्ध होने से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। अप्पर शिमला का राज्य मुख्यालय से संपर्क कट गया है।  मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टे में प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के जारी रहने से ठंड का प्रकोप और बढ़ने का अनुमान जताया है। लाहौल स्पीति सबसे ठंडा जिला रहा, जहां के जिला मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, कुफरी में 1.9 डिग्री और मनाली व डलहौजी में 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा शिमला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री, सोलन में 4 डिग्री धर्मशाला में 4.2डिग्री पालमपुर में 5.5 मंडी में 6.1 डिग्री भुंतर में 6.3 डिग्री चंबा में 7 डिग्री सुंदरनगर में 7.7 डिग्री कांगड़ा में 9.2 डिग्री नाहन में 9.3 डिग्री बिलासपुर व ऊना में 10 और हमीरपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अहम यह है कि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमाचल का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान की अगर बात करें, तो वह भी बीते 24 घंटे के दौरान 4 से 5 डिग्री कम हुआ है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एकाएक इतनी गिरावट होने की वजह से कंपकंपी ठंड ने लोगों की दिक्कतें बड़ा दी है। हांलाकि 30 जनवरी के बाद ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम के यह कड़े तेवर केवल आज तक ही रहेंगे। बता दें कि बीते दो दिनों से प्रदेश के उपरी क्षेत्रों में ताजा हिमपात रिकोर्ड किया गया है। ताजा बर्फबारी होने की वजह से मनाली, कुफरी, शिमला, डलहौजी में एक बार फिर से पर्यटकों की मौज मस्ती देखी जा रही है। हांलाकि प्रशासन द्वारा बार – बार यह अपिल भी की जा रही है कि  बर्फबारी के बाद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम करें। यानी की पर्यटकों व स्थानीय लोगों को बर्फ के बीच कम ड्राइव करने को कहा गया है।

कहा कितनी दर्ज की गई बर्फ़बारी

राज्य में बीते 24 घण्टों के दौरान कोठी में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इसके अलावा खड़ापत्थर में 8 सेंटीमीटर, कुफरी में 5 सेंटीमीटर, कल्पा गोंदला और पूह में 2 सेंटीमीटर बर्फ  रिकॉर्ड हुई। वहीं वर्षा की बात करें, तो कसौली में 21 मिलीमीटर झंडूता में 15 सियोबाग में 7 मनाली व मैहर में 6 मिमी बारिश रिकोर्ड हुई।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    5.5        1.9

सुंदरनगर  11.3       7.7

भुंतर       9.1        6.3

कल्पा     -2.0       -5.2

धर्मशाला   9.2        4.2

ऊना       17.4       10.0

सोलन     9.0        4.0

नाहन      12.3       9.3

केलांग     -0.7       -9.2

कांगड़ा    13.6       9.2

बिलासपुर 12.5       10.0

हमीरपुर    12.4       10.2

चंबा       11.2       7.0

डलहौजी  1.5        -0.8


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App