किसानों को बर्बाद करने पर तुली हरियाणा सरकार

By: Jan 16th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आज आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार  किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने यहां जारी बयन में कहा कि इस सरकार के तीन महीनों के अंदर ही पहले धान खरीद में बड़ा घोटाला हुआ और धान किसान उत्पादक सड़कों पर रहा। उन्होंने आरोप लगाय कि अब गन्ना किसान उत्पादक सड़कों पर उतरने को मजबूर है। कुमारी सैलजा ने कहा कि ना तो किसानों को फसलों के सही दाम मिल रहे हैं और न ही उनकी फसल की खरीद हो पा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App