चौपाल-शिमला सड़क पर दौड़ी गाडि़यां

By: Jan 31st, 2020 12:22 am

चौपाल – चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग पर रेता व मिट्टी डालने का कार्य युद्ध स्तर पर है। लोक निर्माण विभाग चौपाल के अधिशासी अभियंता केएस पॉल ने कहा कि गुरुवार दोपहर बाद तक चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग को बसों सहित सभी बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बुधवार को ही खोल दिया गया था। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई बर्फवारी से चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग सहित 42 संपर्क सड़कें अवरुद्ध हो गई थी। इसे खोलने में विभाग के कर्मचारी निरंतर प्रयासरत है। जानकारी के अनुसार चौपाल मुख्यालय पर ताजा बर्फ एक फुट मापी गई, जबकि  चौपाल शिमला मार्ग पर रियूनी  छारकी खिड़की चंबी के बीच तीन फुट से अधिक बर्फ जमा हुई है।  हालांकि चौपाल-शिलाई पांवटा साहिब मार्ग पर वाहनों की आवाजाही निरंतर चल रही है। एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने दिव्य हिमाचल को जानकारी देते हुए कहा कि बर्फ से चौपाल उपमंडल की लगभग 30 सड़कें बाधित हुई है। उधर चौपाल पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ जयराम ठाकुर ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का कार्य प्रगति पर है। एसडीओ कुपवी अजय गाजटा व एसडीओ नेरवा योगेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की सभी संपर्क सड़कों को जल्द खोलने के लिए विभाग प्रयासरत है। जानकारी के अनुसार उपमंडल की एक दर्जन से अधिक सड़कों को खोला जा चुका है। शेष सडकों को जल्द ही खोल दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App