जेजेपी ने जोड़े पौने चार लाख नए सदस्य

By: Jan 22nd, 2020 12:02 am

पंचकूला  – जननायक जनता पार्टी द्वारा चलाए एक माह के सदस्यता अभियान के दौरान पौने चार लाख नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर चलाए गए अभियान के तहत तीन लाख 65 हजार नए सदस्य बनाए गए। वहीं ऑनलाइन पंजीकरण के तहत 26 हजार से अधिक नए सदस्य पार्टी से जुड़े। वहीं पार्टी ने अपने संगठन को और बढ़ाने के लिए गठबंधन दल भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियों से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने के अभियान का भी ऐलान किया है। एक माह तक चलने वाले पार्टी के इस नये अभियान के जरिए पार्टी के साथ नए मजबूत साथी जोड़े जाएंगे। यह जानकारी आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने पंचकुला में हुई पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के बाद चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताई। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहए  राज्य मंत्री अनूप धानकए राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉण् केसी बांगड़ए अशोक शेरवाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने बताया कि  9 दिसंबर को पार्टी के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर सिरसा में आयोजित हुई पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया गया था। जिसके बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा 20 दिसम्बरए 2019 से 20 जनवरीए 2020 तक प्रदेशभर में जेजेपी के साथ नए सदस्य जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा  प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में इस सदस्यता अभियान को मॉनिटर कर सफल बनाया गया। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में घर.घर जाकर 3 लाख 65 हजार नए सदस्य जोड़े। वहीं इस सदस्यता अभियान के लिए शुरू किए गए ऑनलाइन पंजीकरण में 26 हजार से ज्यादा लोग मिस्ड कॉलए वाट्सएप मैसेज व पार्टी की वेबसाइट पर साइन अप के जरिए जेजेपी के नए सदस्य बने। सदस्यता अभियान के दौरान जेजेपी के नए सदस्यों का बकायदा वोटर आईडी का नंबर सदस्यता की कॉपी में नोट किया गया और नए सदस्य को पार्टी का पहचान पत्र भी दिया गया है। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के बाद अब जेजेपी ने एक नए अभियान को शुरू करने का ऐलान भी किया है। इस नए अभियान के बारे में दुष्यंत चौटाला ने बताया कि अगले एक महीने में जेजेपी पदाधिकारी लक्ष्य रखते हुए अन्य संगठन के लोगों को ज्यादा से ज्यादा से जेजेपी के साथ जोड़ने का काम करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App