ज्ञानलोक

By: Jan 7th, 2020 12:06 am
  1. कैतिमोर निम्नलिखित में से किस फसल की संकर वैरायटी है?

(क) मिर्च

(ख) कॉफी

(ग) पटसन

(घ) कपास

  1. निम्नलिखित में से कौन सा द्वीप ब्रूनेई इंडोनेशिया और मलेशिया में बंटा हुआ है?

(क) बोर्नेओ द्वीप

(ख) सेबातिक द्वीप

(ग) सिबेरुत द्वीप

(घ) मदुरा द्वीप

  1. अंतरराष्ट्रीय बांस व रत्तन नेटवर्क (इनबार) का मुख्यालय कहां पर स्थित है?

(क) कोलंबो

(ख) गुवाहाटी

(ग) ढाका

(घ) बीजिंग

  1. मार्गोसा तेल निम्नलिखित में से किस पेड़ से प्राप्त किया जाता है?

(क) नीम

(ख) बबूल

(ग) बांस

(घ) फिकस

  1. विश्व के कुल कितने लैंडलॉक्ड विकासशील देश हैं?

(क) 32

(ख) 33

(ग) 34

(घ) 35

उत्तर 1 क 2 ग 3 घ 4 क 5 ख

14 को भारत में लांच होगा हॉनर 9एक्स

चीनी टेक कंपनी हुआवे का सब ब्रांड हॉनर भारत में अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 9एक्स 14 जनवरी को लांच करेगा। ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इसके लिए एक खास पेज तैयार किया गया है। हॉनर 9एक्स एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्लिपकार्ट के इस डेडिकेटेड पेज के मुताबिक हॉनर 9एक्स में पतले बेजल्स दिए जाएंगे और पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के टीजर में कैमरा में दी गई खासियत के बारे में लिखा गया है। दावा किया जा रहा है कि हॉनर 9एक्स के साथ फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से स्टूडियो ग्रेड लाइटिंग इफेक्ट्स दिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल चीन में हॉनर 9एक्स लांच किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 1399 युआन है, जिसे भारतीय रुपए में तबदील करें तो ये 15000 रुपए के करीब होता है। 

नई नियुक्ति

राजीव भटनागर मुर्म के सलाहकार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व महानिदेशक राजीव राय भटनागर को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का सलाहकार नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से रविवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि भारतीय पुलिस सेवा के उत्तर प्रदेश काडर के 1983 बैच के अधिकारी श्रीभटनागर श्रीमुर्मू के सलाहकार का दायित्व निभाएंगे। उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 14 नवंबर 2019 को दो अन्य सलाहकारों के के शर्मा और फारूक खान की नियुक्ति की थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App