ज्ञानलोक

By: Jan 17th, 2020 12:02 am
  1. दो दशकों के बाद ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाला पहला भारतीय घुड़सवार कौन बना?

(क) दिग्विजय प्रतिष्ठान

(ख) प्रताप सिंह

(ग) फौआद मिजऱ्ां

(घ) कृष्णा घोष

  1. परीक्षा पे चर्चा 2020 कार्यक्रम किस शहर में आयोजित किया जाएगा?

(क) गुरुग्राम

(ख) नई दिल्ली

(ग) नोएडा

(घ) सोनीपत

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा यंत्र आरंभिक पाषाण युग का मुख्य यंत्र नहीं था ?

(क) हाथ कुल्हाड़ी

(ख) बड़ा छुरा

(ग) कुल्हाड़ा

(घ) खुरचनी

  1. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत, राज्य के राज्यपाल के पास भी सजा माफी की शक्ति है?

(क) 141

(ख) 161

(ग) 171

(घ) 151

  1. आशा और आत्मा पक्षी के लेखक कौन हैं?

(क) अश्विन सांघी

(ख) रोहिंटन मिस्त्री

(ग) जसबिंदर बिलन

(घ) शशि थरूर

उत्तर 1 ग 2 ख 3 घ 4 ख 5 ग

प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म होते ही सीबीएसई को भेजने होंगे अंक

सीबीएसई बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है। दरअसल, इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षा की प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। इसमें सबसे महत्त्वपूर्ण बदलाव यह है कि प्रैक्टिकल परीक्षा समाप्त होने के साथ ही, प्रैक्टिकल के अंक बोर्ड को भेजने होंगे। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान तीन बार बोर्ड के पास लैब के फोटो जाएंगे, इसमें छात्र, परीक्षकों और ऑब्जर्वर होने चाहिए। यानी फोटो में तीनों की फोटो स्पष्ट दिखनी चाहिए। परीक्षा समाप्त होते ही इसके अंक भी बोर्ड को भेजना अनिवार्य है। साल 2020 प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए सेंटर डालना होगा, इससे पहले सिर्फ लिखित परीक्षा के लिए सेंटर डाला जाता रहा है। बता दें कि अब प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान जियो टैग के जरिए फोटो बोर्ड को भेजा जाएगा।

नई नियुक्ति

दिलीप घोष दोबारा चुने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष

कोलकाता – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद दिलीप घोष गुरुवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। श्री घोष एकमात्र उम्मीदवार थे, जिन्होंने इस पद के लिए नामांकन किया था। उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था और 42 में से 18 सीटें जीती थी। गुरुवार को उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की पुष्टि की गई। इससे पहले श्री घोष 2015 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App