दयानंद स्कूल में हिंदी-पंजाबी तड़का

By: Jan 1st, 2020 12:25 am

वार्षिक समारोह के दौरान नौनिहालों ने जमकर मचाया धमाल

जवाली-दयानंद आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसमें जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर विधायक अर्जुन सिंह का स्कूल कमेटी व स्टाफ  सहित बच्चों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यातिथि  ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। बच्चों ने देशभक्ति, पंजाबी, हिंदी व हरियाणवी गानों पर  जमकर प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। लघुनाटिकाएं भी प्रस्तुत की गईं। मुख्यातिथि अर्जुन सिंह ने कहा कि  प्रदेश सरकार शिक्षा के मूलभूत ढांचा को सुधार रही है। शिक्षा के भवनों की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जतिंद्र ठाकुर, कवि ठाकुर, लक्की सनोरिया, विशाल पठानिया, शिंटू ठाकुर, नीतीश ठाकुर, राजिंद्र कौंडल, दिनेश, निखिल, अंकुर भड़वाल, केवल सिंह कुटलैहडि़या, नरेम सिंह, गोवर्धन सिंह  सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App