दीपक साहनी मोस्ट प्रॉमिसिंग डिवेलपर

By: Jan 12th, 2020 12:04 am

गोवा सम्मान समारोह में नवाजे देवभूमि ग्रुप के डायरेक्टर 

सोलन-‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के ‘हिमाचल एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित दीपक प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। हाल ही में देवभूमि ग्रुप के डायरेक्टर  दीपक साहनी को गोवा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मोस्ट प्रॉमिसिंग डिवेलपर ऑफ रीजन के सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन द्वारा प्रदान किया गया है। गौर रहे कि दीपक साहनी कभी चल फिर नहीं सकते, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्हें  तीन महीने की उम्र में ही स्पाइनल कार्ड यानी रीढ़ की हड्डी में कैंसर की समस्या हो गई थी। पीजीआई चंडीगढ़ के चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें बचाना मुश्किल है। परिजनों ने हार नहीं मानी और उनका इलाज करवाया। दीपक का जीवन तो बच गया, लेकिन कमर से नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर गया। इसके बाद दीपक ने व्हील चेयर पर पढ़ाई की। उन्होंने बिजनेस शुरू किया। आज उनकी दो कंपनियां सिरमौर और एक सोलन में हैं। छह राज्यों में उनका कारोबार फैला है। दीपक साहनी ने बताया कि देवभूमि ग्रुप देशभर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। देवभूमि ग्रुप के डायरेक्टर व पूर्ण आधार के सीएमडी दीपक साहनी ने बताया कि वह 2022 में देश से बाहर उत्पादों की सेल शुरू करेंगे। इसके लिए उन्होंने कई नए प्रोडक्ट लांच करने की योजना बनाई है। वह जल्द ही ऑर्गेनिक स्पासेज, इंस्टेंट नूडल, मसाले, आटा सहित कई प्रोडक्ट को विदेश में भेजेंगे। दीपक जमा दो इकोनोमिक्स में 99 फीसदी अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक वन पर रहे। बीकॉम में अकाउंट में सौ अंक लेकर गोल्ड मेडलिस्ट बने। टैक्सेशन में ट्राई सिटी चंडीगढ़ में सातवां रैंक मिला। अब वह सीए कर रहे हैं।  दीपक साहनी को देशभर की सरकारी व निजी संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

‘दिव्य हिमाचल’ का थैंक्स

मोस्ट प्रॉमिसिंग डिवेलपर ऑफ रीजन के सम्मान से नवाजे जाने पर दीपक सहनी ने ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय पिता पवन साहनी, माता सोनिया साहनी व परिजनों  को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशे की लत के कारण युवा वर्ग न केवल बर्बाद हो रहा है, बल्कि इससे समाज का वातावरण भी बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मंजिल हासिल करनी है, तो कड़ी मेहनत करना जरूरी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App