नड्डा का अध्यक्ष बनना गौरव की बात

By: Jan 22nd, 2020 12:05 am

-शांति गौतम, शिमला

श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। हिमाचल बहुत छोटा प्रदेश है और यहां से लोकसभा में केवल चार सदस्य चुन कर जाते है। इसलिए इसे राजनीति के मानचित्र पर भी छोटा ही माना जाता है। परंतु आज जगत प्रकाश नड्डा के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद जहां उनका कद बड़ा हुआ है वंही प्रदेश का कद भी राजनीति के शिखर पर पहुंच गया है। शायद बद्दी के भाजपा नेता डा. श्रीकांत जी को स्मरण होगा कि 90 के दशक की बात है जब उनके और उनके साथ आए कार्यकर्ताओ के सामने यह भविष्यवाणी की थी कि जगत प्रकाश नड्डा में वह क्षमता दिखाई देती है कि वह राजनीति में बहुत आगे तक जाएंगे। आज वह भाजपा की राजनीति के शिखर पर हैं। वह सगंठन के शीर्ष पद पर जिस पद को अटल जी और आडवाणी जी जैसे लोग सुशोभित कर चुके हैं। आज देश मे भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता अपनी मेहनत और कार्यशैली से इस शिखर पर पहुंच सकता है। उन्होंने हिमाचल को जो मान दिलाया है उसके लिए वह हार्दिक बधाई के पात्र हैं। एक बार पुनः उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App